फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: निवेशकों की समस्याओं का तत्काल कराएं निराकरण

Wed, 13 Mar 2024 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लोक सभागार में उद्योग बंधु की बैठक का आयोजन जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पिकअप भवन के नवनिर्मित इन्वेस्ट यूपी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए निवेशकों को संबोधित किया गया और इसका सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या को तत्काल निस्तारित किया जाए, जिससे निवेशक आसानी से अपनी इकाई स्थापित कर लोगो को रोजगार दे सकें।
विज्ञापन



इस दौरान जिले में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में सम्मिलित इकाइयों जैसे ट्रू पावर केबल, लखनऊ एचएम प्लेज पार्क, शुद्ध मिल्क, गणपति एग्रो, हाईटेक कांक्रीट , शालीमार मन्नत इत्यादि को सम्मानित किया गया। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रकरणों को समय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि समस्त विभाग अपने विभागीय पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की एनओसी को ससमय अपलोड करें, जिससे उद्यमियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। किसी भी दशा में समस्या निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित नहीं रहनी चाहिए। इसके अलावा धारा 80 के प्रकरणों का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग आशुतोष कुमार, एडीएम अरुण कुमार, एएसपी सीएन सिन्हा, विवेक कुमार,राजेश तिवारी, प्रमित सिंह, विधु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें