फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 23 जनवरी से होंगी इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Sun, 22 Dec 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किए जाने के साथ ही जिले में शिक्षक से लेकर परीक्षार्थी तक इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। परीक्षाओं के पहले चरण में 23 जनवरी से 31 जनवरी के मध्य इंटरमीडिएट कक्षाओं के परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा होंगी।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं में इस बार हाईस्कूल में कुल 40,691 छात्र-छात्राओं ने जबकि इंटर में 35,362 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 2,535 बच्चों ने व्यक्तिगत फार्म पर आवेदन किया है। इंटर के बच्चों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए स्कूलों से शिक्षकों का ब्योरा मांगा गया है।

इसके अलावा परीक्षकों की नियुक्ति क्षेत्रीय कार्यालयों से की जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटी की निगरानी में होगी और इसकी पूरी रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखी जाएगी। हाईस्कूल की प्रैक्टिकल परीक्षाएं पिछले वर्ष की तरह विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर होंगी।
विज्ञापन


प्राप्तांक विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 10 जनवरी से ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। विद्यालय स्तर आयोजित होने वाली कक्षा 12 की प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं 4 जनवरी से 10 जनवरी 2025 के बीच कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें