फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ऋण-जमानुपात बढ़ाने के निर्देश

Wed, 25 Mar 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिला सलाहकार समिति की तिमाही बैठक हुई। डीएम शशांक त्रिपाठी ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में ऋण-जमानुपात में सुधार पर विशेष बल दिया गया। वहीं बिना सूचना बैठक से गायब रहने पर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने बैंकवार ऋण-जमानुपात की समीक्षा की। उन्होंने सभी बैंकों को जनपद में ऋण-जमानुपात बढ़ाने के निर्देश दिए। कम ऋण-जमानुपात वाले बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधकों को पत्र भेजने को कहा गया। अग्रणी जिला प्रबंधक को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने लंबित ऋण प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैंक शाखाओं से समन्वय स्थापित करने को कहा। इससे लाभार्थियों को योजनाओं का समय पर लाभ मिल सकेगा। बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन सहित अन्य अधिकारी और बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें