रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बुधवार को कोतवाली रामसनेहीघाट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बेहतर पुलिसिंग के साथ लंबित मामलों के निराकरण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने कोतवाली परिसर में खड़े वाहनों के माल निस्तारण व साफ-सफाई की स्थिति देखी। इसके बाद थाना कार्यालय में रखे रजिस्टरों का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई तथा रजिस्टरों के रखरखाव बेहतर रखने के साथ विवेचनाओं के निस्तारण के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण/वैज्ञानिक पद्धति से विवेचना करने के लिए पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया। इसके अलावा सम्मेलन कर पुलिस कर्मियों की समस्याएं भी सुनी।
कप्तान ने समस्त पुलिस कर्मियों को बीट पुलिसिंग, डिजिटल वालंटियर्स ग्रुप व कोरोना से बचाव करने एवं अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए निर्देश किया। समस्त पुलिस कर्मियों को जनता की समस्याओं के निस्तारण व उनके साथ शालीनता से व्यवहार किये जाने के लिए भी निर्देशित किया।