फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस व पब्लिक के बीच रहे बेहतर रिश्ते, सरल बनें अफसर- डीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रदेश के डीजी सिविल डिफेंस जवाहर लाल त्रिपाठी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी शहर में पहुंचकर भ्रमण किया। उन्होंने जहां कोतवाली और जेल का हाल देखा वहीं शहरवासियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं भी जानी।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम व एसपी समेत सभी प्रमुख अफसरों के साथ भी बैठक की। डीजी ने अफसरों को नसीहत देते हुए कहा कि पुलिस व पब्लिक के बीच बेहतर रिश्ते होने से हर प्रकार की समस्या का समाधान हो सकता है। उन्होंने अफसरों को भी सरल बनने की नसीहत दी।
बुधवार दोपहर करीब सवा दो बजे डीजी जवाहरलाल त्रिपाठी एसपी आकाश तोमर के साथ सबसे पहले शहर कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यालय, बैरक, मालखाना, शौचालय, कंप्यूटर रूम आदि का हाल देखा।
विज्ञापन

डीजी ने पुलिस कर्मियों को मेस व पूरे कार्यालय और परिसर में बेहतर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। हालांकि यहां व्यवस्था चाकचौबंद मिलने पर डीजी ने कोतवाल धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी की सराहना भी की।
इसके बाद वह शहर के पीरबटावन मोहल्ले में पहुंचे और व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष विनोद गाबा, राजीव गुप्ता बब्बी, उसामा अंसारी, ताज बाबा राईन, जुनेद अंसारी, प्रदीप जायसवाल, हर्ष टंडन, प्रदीप जैन, प्रभात वर्मा व मुजीब अंसारी आदि के साथ बैठक की।
डीजी ने सभी से बात करते हुए कहा कि यदि पुलिस से कोई समस्या हो तो बताएं। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मियों को भी आम जनता से बेहतर तालमेल रखने की बात कही। इसके बाद डीजी जिला कारागार पहुंचे।
उन्होंने हाई सिक्योरिटी बैरक, महिला बैरक, किचन व अस्पताल आदि का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने बंदियों से भी बात की। डीजी ने जेल अधीक्षक आरके जायसवाल को निर्देश देते हुए कहा कि जेल में व्यवस्था बेहतर है लेकिन और भी बेहतर करने का प्रयास किया जाए।
कलक्ट्रेट के लोक सभागार में डीजी ने डीएम डॉ. आदर्श सिंह, एसपी, एडीएम संदीप गुप्ता, एआरटीओ पंकज सिंह समेत तमाम अफसरों के साथ बैठक कर जिले की पुलिसिंग व कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
डीजी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा व समाज में महिलाओं के प्रति जागरूकता लाने का काम कर रही है। कहा कि शहर में बेहतर यातायात इंतजाम हो, इसके लिए डीएम व एसपी से कहा गया है कि वे अपने स्तर पर काम करें। इसके साथ ही उन्होंने जरूरत के हिसाब से जिले में पुलिस थाने बढ़ाने की भी बात कही।
डीजी जवाहरलाल त्रिपाठी की आम शहरियों के साथ हुई बैठक के पीछे अयोध्या के राम मंदिर को लेकर होने वाला फैसला भी एक मुद्दा माना जा रहा है।
डीजी ने बैठक में सभी व्यापारियों व आम लोगों से यह कहा भी कि यदि कभी कोई माहौल बिगड़े तो सभी आपसी भाईचारा का प्रतीक बनते हुए उसे सुधारने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस से हर संभव मदद मिलने का भी लोगों को आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें