फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 15 लाख रुपये से होगी निरीक्षण भवन की मरम्मत

Thu, 29 Aug 2024 03:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। रामसनेहीघाट में अयोध्या की सीमा व बाराबंकी के आखिरी छोर पर कल्याणी नदी के किनारे स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में 15 लाख की लागत से रंगाई पुताई व मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इस निरीक्षण भवन का निर्माण करीब 136 वर्ष पहले वर्ष 1888 में अंग्रेजों ने कराया था। कल्याणी नदी पर बने पुल के बाद इस गेस्ट हाउस को अंग्रेजों ने नदी के किनारे बनाया था। सरकार द्वारा अब इसकी मरम्मत व रंग रोगन आदि का कार्य कराया जाएगा। यह निरीक्षण भवन इमरजेंसी के साथ ही भी राम मंदिर आंदोलनों का भी साक्षी रहा है।
अयोध्या राम मंदिर आंदोलन के समय अयोध्या जा रहे नेताओं को इसी अतिथि गृह में रोका गया था। इसी कारण इसे कई बार अस्थाई जेल में भी तब्दील किया गया था। इसमें भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह, विहिप के अध्यक्ष स्व. अशोक सिंघल, कलराज मिश्र सहित कई नेताओं को गिरफ्तार कर रखा गया था। पीडब्ल्यूडी के जेई अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि निरीक्षण भवन की मरम्मत व पुताई के लिए 15 लाख का टेंडर जारी किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी करके इसमें काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें