फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध की डेरी शहर से बाहर नहीं हुई तो दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नाला निर्माण का कार्य देखने बुधवार को पहुंचे डीएम डॉ. आदर्श सिंह का पारा चढ़ गया। गंदगी देख भड़के डीएम ने कहा कि दूध डेरी को शहर से बाहर किया जाए। ऐसा संभव न हो तो नगरपालिका मुकदमा दर्ज कराए। कहा कि तबेला बचाने के लिए गलत स्थान पर नाले का निर्माण कराना उचित नहीं है। ऐसे में नाला निर्माण का काम भी डीएम ने रुकवा दिया।
विज्ञापन

शहर में डीएवी स्कूल के समीप नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण की शिकायत पर बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह हकीकत जानने पहुंचे। डीएवी स्कूल की बाउंड्री के समीप एक ओर एकत्र गोबर के ढेर तो दूसरी ओर दूध डेयरी (तबेला) देख डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि दूध डेरी को शहर से बाहर किया जाए। ऐसा न करने पर नगर पालिका मुकदमा दर्ज कराए।
उन्होंने कहा कि तबेला बचाने के लिए बीच में नाले का निर्माण कराना गलत है। ऐसे में तबेला को हटाकर सही स्थान पर नाला बनवाया जाए। ऐसे में डीएम ने कराए जा रहे नाला निर्माण पर रोक लगा दी है। इस मौके पर एसडीएम सदर अभय पांडेय, एसडीएम फतेहपुर पंकज सिंह, एएसपी साउथ अशोक कुमार, कमलेश चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी व नायब तहसीलदार ने बुधवार शाम शहर के वाल्मीकि नगर पुलिस लाइन वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़के मिनारे कूड़ा दिखाई दिया तो ईओ ने सफाई इंस्पेक्टर को कूड़े की नियमित उठान के आदेश दिए। कहा कि सफाई कराने के बाद कूड़े का निस्तारण हर हाल में कराएं। संसाधन पर्याप्त हैं, इसलिए शहर साफ सुथरा दिखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें