बाराबंकी। जिला जज, डीएम और एएसपी ने मंगलवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। अफसरों ने बंदियों से उनकी समस्याएं जानीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
जिला कारागार में जिला जज नीरजा सिंह की अध्यक्षता में हुई अन्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक में डीएम डॉ. आदर्श सिंह, एडीएम संदीप गुप्ता, एएसपी आरएस गौतम, सीएमओ डॉ. रमेश चन्द्र, बीएसए वीपी सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने कारागार के बन्दियों के इलाज, शिक्षा, पुनर्वास व अन्य आवश्यकताओं पर चर्चा की। बैठक के पूर्व अधिकारियों ने कारागार के रसोईघर, चिकित्सालय, महिला बैरक, बैरकों का निरीक्षण किया गया। बंदियों की परेड देखी और उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर जेल अधीक्षक आरके जायसवाल, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर राजेश वर्मा, आशुतोष मिश्रा आदि मौजूद थे।