बाराबंकी। अयोध्या हाईवे पर रविवार शाम एक शताब्दी बस पलट गई। इस हादसे में 14 यात्रियों को चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के बाद सभी को लखनऊ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गोरखपुर से रविवार को लखनऊ आ रही रोडवेज की शताब्दी बस हाईवे पर शहर के कुरावली मोड़ के पास पलट गई। बाराबंकी पुलिस को इसकी सूचना यूपी कंट्रोल रूम से मिली। एसपी डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि 34 यात्रियों में 14 को जिला अस्पताल भेजा गया।