फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सूचना छह की, नौ घंटे बंद रही आपूर्ति

Sat, 13 Dec 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अनुरक्षण कार्य के चलते शहर के नागेश्वरनाथ, पीरबटावन, सत्यप्रेमीनगर, कटरा, बारादरी, चंदना, जसवंतनगर, लखपेड़ाबाग, श्रीराम कॉलोनी, सरावगी, बड़ेल समेत करीब 25 मोहल्लों की बिजली शुक्रवार को छह घंटे बंद होने की सूचना दी गई थी। लेकिन शिफ्टिंग कार्य में देरी के चलते नौ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


बिजली उपकेंद्र पल्हरी के नवनिर्मित बिल्डिंग में शुक्रवार को उपयंत्रों व फीडरों को बदले जाने का कार्य किया जाना था। इसको लेकर सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद होने की सूचना दी गई थी। बिजली न आने से लोगों के घरों के इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली ने होने से कारोबार पर भी प्रतिकूल असर पड़ा। शाम चार बजे शिफ्टिंग होने के बाद जैसे ही बिजली आपूर्ति शुरू गई, दो फीडर अचानक ठप हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें