फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फर्जी निकली कालाबाजारी की सूचना

Sat, 23 Aug 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। निजी खाद विक्रेता के खिलाफ खाद की कालाबाजारी की शिकायत जांच में झूठी निकली। जिला कृषि अधिकारी द्वारा की गई जांच में शिकायत सही न मिलने पर दुकानदार को कोतवाली से ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली बदोसराय के शेरअली पुरवा के निजी खाद विक्रेता धर्मराज सिंह बृहस्पतिवार की शाम खाद वितरण करने के लिए मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद टोकन बांट रहे थे। इसी बीच किसी ने मोबाइल से उपजिलाधिकारी को शिकायत करके बताया कि खाद दुकानदार अधिक मूल्य पर खाद बेच रहा है। जिस पर एसडीएम प्रीति सिंह ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने खाद विक्रेता हिरासत में ले लिया और रात भर थाने में बिठाए रखा। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।मौजूद दर्जनों ग्रामीणों के बयान दर्ज किए बताया कि खाद का वितरण नहीं किया गया है। केवल टोकन बांटे गए हैं। जांच में खाद का स्टॉक पूरा पाया गया। ग्रामीण द्वारा की गई शिकायत के कारण विक्रेता को रात कोतवाली में काटनी पड़ी। कोतवाली से छुटने के बाद खाद विक्रेता ने खाद का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें