फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटानिया कंपनी शहर में लगाएगी यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विश्व की जानी मानी बिस्कुट कंपनी ब्रिटानिया जल्द ही अपनी एक यूनिट शहर में लगाएगी। शासन स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद इसकी स्थापना की कवायद तेज हो गई है। यूनिट शुरू होने से जिले के करीब आठ सौ बेरोजगार को रोजगार मुुहैया हो सकेगा। ब्रिटानिया कंपनी की इस इकाई को लगाने में करीब छह सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

बेकरी और डेयरी प्रोडक्ट बनाने वाली प्रसिद्ध बिस्कुट कंपनी ब्रिटानिया की एक यूनिट शहर के देवा रोड पर स्थित बंद पड़े सोमैया कैमिकल्स की भूमि पर लगाने की तैयारी है। इसके लिए कंपनी की ओर से पर्याप्त भूमि की खरीदारी भी की गई है। बेकरी और डेयरी से जुुड़े करीब दो दर्जन से अधिक उत्पाद बनाने वाली इस ब्रिटानिया कंपनी की इकाई स्थापित होने से जहां स्थानीय बेरोजगारों को अच्छा रोजगार मिलेगा। वहीं यहां के व्यापारियों को भी कंपनी के उत्पाद भी आसानी व उचित मूल्य पर मिल सकेगा।
कंपनी की ओर से अभी तक सिर्फ सोमैया कैमिकल्स इंडस्ट्रीज में कुछ भूमि की खरीदारी की गई है। आगे की कार्रवाई पूरी करने की तैयारी तेजी से चल रही है। इकाई स्थापित होने में करीब छह सौ करोड़ रुपये खर्च होने की बात जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा बताई जा रही है। इस संबंध में बिट्रानिया कंपनी के मैनेजर विनय कुमार ने अमर उजाला को बताया कि बाराबंकी में कंपनी की एक इकाई स्थापित होनी है, वह प्रक्रिया में चल रही है।
विज्ञापन

2023 तक शुरू होगा उत्पादन
संबंधित विभाग से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार बिट्रानिया कंपनी की इस नई इकाई से वर्ष 2023 के अंत तक बेकरी व डेयरी से संबंधित उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसमें बेकरी उत्पादन में बिस्कुट, ब्रेड, केक और रस्क तथा डेयरी उत्पादन में दूध, मक्खन, चीज, घी और दही समेत कई अन्य खाद्य सामग्री तैयारी होगी।
शहर के सोमैया कैमिकल्स में कुुछ भूमि ब्रिट्रानिया कंपनी द्वारा अपनी इकाई लगाने के संबंध में खरीदी गई है। इस इकाई पर करीब छह सौ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लगने से सात-आठ सौ लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन

-मंसूर कटियार, आरएम, यूपीएसआईडीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें