फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 37 पशुधन प्रसार अधिकारियों की बढ़ी धड़कनें

Thu, 06 Apr 2023 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। वर्ष 2013-14 में निकली भर्ती में चयनित 37 पशुधन प्रसार अधिकारियों की धड़कनें बढ़ गईं हैं। एसआईटी की जांच में इनकी नियुक्ति में कई गड़बड़ियां मिली थीं। इसके बाद मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में चला गया था। अब प्रदेश सरकार ने जवाब दाखिल किया है। 12 अप्रैल को मामले की सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

जिले में 49 पशुधन प्रसार अधिकारी तैनात हैं। इनमें से 37 ने तीन जनवरी, 2017 को कार्यभार ग्रहण किया था। इनकी अलग-अलग ब्लॉकों में तैनाती की गई थी। नियुक्ति के कुछ माह बाद ही सरकार बदली तो भर्ती प्रक्रिया जांच के दायरे में आ गई। एसआईटी की जांच में कई गड़बड़ियां पकड़ी गईं थीं जिसके बाद संबंधित अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं, कार्रवाई रोकने के लिए चयनित पशुधन प्रसार अधिकारियों ने न्यायालय की शरण ली थी। मामले में अब प्रदेश सरकार की ओर से न्यायालय में जवाब दाखिल किया गया है। इसके बाद से पशु धन प्रसार अधिकारियों की धड़कनें तेज हो गईं हैं। फिलहाल इस मामले में विभागीय अधिकारी कोई भी जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें