फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी तैयारियों के बीच कराई जा रहीं परीक्षाएं

Sat, 14 Nov 2015 11:15 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चलते परिषदीय विद्यालयों में आधी-अधूरी तैयारियों के बीच परीक्षाएं कराई जा रही हैं। जिसके चलते छात्रों के साथ ही शिक्षकों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इसका कोई हल नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन



जिले में परिषदीय विद्यालयों की संख्या ढाई हजार के आसपास होगी और इनमें शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों की संख्या भी करीब सवा तीन लाख के आसपास है। 7 नवंबर से कक्षा एक से लेकर आठ तक बच्चों की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं जो 22 नवंबर तक चलेगी। पंचायत चुनाव के चलते इन परीक्षाओं को टाल दिया गया था। चुनावी प्रक्रिया का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा। क्योंकि शिक्षकों को चुुनावी प्रशिक्षण और ड्यूटी में लगा दिया गया और विद्यालयों को मतदान केंद्र बना दिया गया। जिसके चलते विद्यालयों में परीक्षा की तैयारियां ढंग से नहीं हो पाई।


चुनावी प्रक्रिया को देखते हुए परीक्षा की तारीख को पंचायत चुनाव के बाद रखा गया लेकिन एक बार फिर प्रधानी चुनाव की अधिसूचना जारी होने से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है और विभाग से जुड़े अधिकतर अधिकारी प्रधानी चुनाव की प्रक्रिया में उलझ गए हैं। इसका सीधा असर बच्चों की परीक्षाओं पर पड़ने लगा है। वहीं आधी अधूरी तैयारियों के बीच अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू करा दी गई हैं। बीएसए के आदेश पर जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में मौजूदा समय में परीक्षाएं चल रही है। 7 और 8 नवंबर को परीक्षा हो चुकी है अभी 18 से 22 नवंबर तक ये परीक्षाएं होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें