फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों में खुलीं महिला हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। महिलाओं की सुरक्षा व उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए जनपद के सभी थानों में शुक्रवार को महिला हेल्प डेस्क शुरू की गई है। इसका शुभारंभ शहर में सांसद, डीएम व प्रभारी एसपी ने किया। थानों में विधायक, एसडीएम व पुलिस अफसरों ने शुरूआत की।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में सासंद उपेन्द्र रावत, डीएम डॉ. आदर्श सिंह, प्रभारी एसपी आरएस गौतम एवं मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधीकारी,/सीओ सीमा यादव ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारम्भ किया। कोठी व हैदरगढ़ थाने में विधायक बैजनाथ रावत, रामसनेहीघाट व दरियाबाद में विधायक सतीश शर्मा, रामनगर में विधायक शरद अवस्थी व अन्य थानों में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने हेल्प डेस्क की शुरुआत की। सांसद ने मिशन शक्ति तहत भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली बच्चियों को प्रमाण पत्र दिए। उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें