फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में बनेगा नया अभिलेखागार भवन

Thu, 14 Jan 2016 11:27 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर फैजाबाद एसपी मिश्र ने बृहस्पतिवार कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव को देखा। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने पाया कि जिस भवन में अभिलेख रखे हैं वह काफी जर्जर है जिस पर उन्होंने नया अभिलेखागार बनाए जाने का आदेश दिया। इसके अलावा पुराने राजस्व कार्यों के निस्तारण में तेजी लाने और कलेक्ट्रेट परिसर के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराए जाने के आदेश दिए।  कमिश्नर फैजाबाद एसपी मिश्र दोपहर करीब डेढ़ बजे बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन


इससे पहले उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर गार्ड ऑफ आनर की सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर का जायजा लिया। कमिश्नर ने इस दौरान कई कार्यालयों में पहुंच और वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने उनके कार्य करने के तरीके की जानकारी ली। कमिश्नर ने पाया कि जिस भवन में अभिलेख रखे हैं वह काफी जर्जर है जिस पर उन्होंने डीएम अजय यादव को नया अभिलेखागार भवन बनाए जाने के लिए प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया। कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि पुराने राजस्व वादों के निस्तारण में लापरवाही बरती जा रही है जिस पर उन्होेंने डीएम से कहा कि इसमें तेजी लाई जाए और वह इस पर खुद भी नजर रखें। वादों को जितनी तेजी से हो उनका निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें