ओसीए एक्सपो
अवध कैटरर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में तीन दिवसीय एक्सपो-2026 अयोध्या रोड के गोल्डन ब्लॉसम रिजॉर्ट में दोपहर 12 बजे। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रहेंगे।
उद्घाटन
अमृत भारत स्टेशन योजना से विकसित ऐशबाग जंक्शन के विकास कार्यों का उद्घाटन कार्यक्रम स्टेशन परिसर में दोपहर 2 बजे।
चौसा आम की 1200 किलो की निर्यात खेप को सप्रू मार्ग स्थित उद्यान निदेशालय से उद्यानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी दोपहर 3 बजे।
बैठक
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से व्यापारी दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक हजरतगंज में बी-29 विधायक निवास दारुलशफा में दोपहर 2:30 बजे।
गजल कार्यशाला
गजल गायक चंदन दास की ओर से गजल कार्यशाला हजरतगंज की ला-प्लास कॉलोनी निकट सहारागंज में शाम 4 बजे।
सम्मेलन
राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सम्मेलन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में केंद्रीय खेलमंत्री मनसुख मांडविया रहेंगे शामिल सुबह 10:30 बजे।