फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कहीं रातभर तो कहीं 10 घंटे गुल रही बिजली

Sun, 14 Jul 2024 04:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी कोटवाधाम  के सनावा गांव में बिजली का तार सही करते कर्मचारी।
विज्ञापन
बाराबंकी। बारिश के चलते शहर समेत करीब 200 सौ गांव की बिजली आपूर्ति बंद रही। कहीं 10 घंटे तो कहीं रातभर बिजली गुल रही। शहर के 12 मोहल्लों में डेढ़ घंटे आपूर्ति बंद रही। वहीं, कोटवाधाम में बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से करीब 70 गांव की बिजली रातभर गुल रही। उधर, निंदूरा के चकिया गांव में पेड़ गिरने से 135 गांव की आपूर्ति 10 घंटे ठप रही। इससे करीब सवा दो लाख की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह करीब 11 बजे हुई बारिश के चलते शहर के मोहल्ला कंपनीबाग, ओबरी, आवास विकास, लखपेड़ाबाग, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, अशदनगर, आजाद नगर सहित 12 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति डेढ़ घंटे बंद रही। वहीं, कोटवाधाम बिजली उपकेंद्र की 11 हजार लाइन पर शुक्रवार रात सनावा गांव के पास एक पेड़ गिर गया। जिससे खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली के तार टूट गए। इससे कोटवाधाम, तासीपुर, रानीकटरा, अमनियापुर, सनावा, मुड़ियाडी समेत करीब 70 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार सुबह नौ बजे पेड़ काटकर सप्लाई चालू शुरू कराई गई।
उधर, निंदूरा क्षेत्र के ग्राम चकिया के पास बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया। जिससे ताहीरपुर, नारायणपुर, कांमीपुर, लोनार, टिकरा, हाजीपुर, रसूलपुर समेत 135 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। 10 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। जेई विकास शुक्ला ने बताया कि तेज हवा के साथ सुबह बारिश से बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया था। आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें