फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में 265 मतदाता निरक्षर

Sun, 28 Feb 2016 11:28 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। किसी प्रकार का कोई विवाद न होने पाए इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। क्योंकि 2365 मतदाताओं में करीब 265 मतदाता ऐसे हैं जो निरक्षर हैं। मतदान पर नजर रखने के लिए 15 माइक्रो ऑब्जर्र्वर तैनात किए गए हैं जो चुनावी प्रक्रिया पर पैनी नजर रखेंगे। इसके अलावा मतदान के दिन पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


एमएलसी चुनाव के लिए 3 मार्च को मतदान होगा। जिले के 2365 मतदाता इस दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए विधान परिषद सदस्य का चुनाव करेंगे। इसके लिए सपा से राजेश कुमार यादव, बसपा से मनोज कुमार और भाकियू से मुकेश कुमार सिंह चुनाव मैदान में हैं। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से संपादित कराने को जिला प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है।

इसके लिए पूरे जिले को तीन जोन में बांटा गया है। इसका प्रभारी सीडीओ ऋषिरेन्द्र कुमार, डीएफओ जावेद अख्तर और एडीएम हरिकेश चौरसिया को बनाया गया है। इसके अलावा 7 जोन बनाए गए हैं और इसे 15 सेक्टरों में बांटा गया है। वोटिंग के लिए 15 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन सभी पर माइक्रो आब्जर्बर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सभी मतदान केंद्रो की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके साथ ही मतदान केंद्र की वेबकास्टिंग भी की जाएगी। जिले में 1340 पुरुष और 1025 महिला मतदाता है। इनमें 70 पुरुष और 195 महिलाएं निरक्षर हैं। जिला प्रशासन एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने को पूरी तरह से मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें