108 व 102 की एंबुलेंस पर सुविधा शुल्क मांगने पर पीड़ित कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत पीड़ित वसूली होने के दो घंटे के अंदर ही कर सकते हैं। शिकायत करते समय मरीज का नाम, स्थान, एंबुलेंस नंबर आदि बताना होगा।
108 व 102 एंबुलेंस के जिला प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह व मंडल प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि हेड ऑफिस लखनऊ के कंट्रोल रूम द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 0522-4934888 पीड़ित सिर्फ मिस्ड कॉल करेंगे। उनकी शिकायत दर्ज हो जाएगी। पांच मिनट बाद उसी नंबर पर फोन आएगा और कुछ जानकारी ली जाएगी। जिले की टीम जांचकर इसकी रिपोर्ट कंट्रोल रूम को भेजेगी। आरोप सिद्ध होने पर पायलट व ईएमटी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।