फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दिनदहाड़े घर में घुस बदमाशों ने महिला से जेवर छीने

Sun, 18 Jan 2026 09:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कोतवाली रामनगर इलाके के जुरौंडा गांव में दिनदहाड़े दो नकाबपोश बदमाशों ने एक मकान में घुसकर महिला को बंधक बनाकर जेवर लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला का सिर दीवार में लड़ा दिया।
विज्ञापन

जुरौंडा निवासी केपी सिंह के अनुसार रविवार सुबह 7:30 बजे उनकी बहू रेनू शौच के लिए छत पर बने शौचालय में जा रही थी। इस बीच जैसे ही जीने का दरवाजा खोल कर छत पर पहुंची, छत पर पहले से मौजूद दो नकाबपोश बदमाशों ने जीने का दरवाजा बंद कर उन्हें शौचालय में घसीट ले गए। बदमाश कान के झाले, पायल छीन लिया। इस दौरान रेनू उनसे भिड़ गईं, तो बदमाश भाग गए। उनके शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सीओ गरिमा पंत व कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। बताया गया कि 10 दिन पहले भी बदमाश पहले भी आए थे। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें