फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 ब्लॉक प्रमुख पद पर 38 नामांकन पत्र दाखिल

Fri, 05 Feb 2016 11:25 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 15 ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद तीन ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इन ब्लॉकों में सिर्फ एक ही उम्मीदवार ने नामांकन किया है। इसके अलावा चार ब्लॉकों में चार-चार उम्मीदवार तो तीन ब्लॉकों में तीन-तीन उम्मीदवार और पांच ब्लॉकों में दो-दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कुल 38 नामांकन पत्र दाखिल हुए। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ सिरौलीगौसपुर, दरियाबाद, बनीकोडर और पूरेडलई ब्लॉक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

 
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को सुबह 11 बजे से ब्लॉकों पर शुरू हुई। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक रही। कहीं भी किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। बंकी से सपा की माया देवी, रामनगर से सपा के जगदीश धीमान और फतेहपुर से सपा के अनिल कुमार वर्मा ने ही नामांकन किया। जिससे इन ब्लॉकों में प्रमुख पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इसके अलावा निदूरा, मसौली, देवा, सिद्वौर और सिरौलीगौसपुर में दो-दो उम्मीदवाराें के नामांकन करने से यहां पर इनके बीच सीधा मुकाबला बताया जा रहा है।

वहीं सूरतगंज, हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज में तीन-तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया। हरख, दरियाबाद बनीकोडर और पूरेडलई में चार-चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर मुकाबले को रोचक बना दिया है। जिलाधिकारी अजय यादव ने पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद के साथ सिरौलीगौसपुर, दरियाबाद, बनीकोडर और पूरेडलई ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां पर भी आचार संहिता का उल्लंघन दिखा वहां से उसे हटवा दिया गया। नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई इस दौरान कहीं से किसी प्रकार के विवाद की कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें