फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के यहां वाणिज्यकर का छापा, दो लाख का जुर्माना

Wed, 13 Jul 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
व्यापारी के घर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाणिज्य कर सेक्टर प्रभारी अंजली चौरसिया ने पुलिस बल के साथ बुधवार को दरियाबाद कस्बे मे एक व्यापारी के यहां छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बगैर पंजीकृत दुकान से 600 लीटर मेंथा आयल सहित रिफाइंड चावल आदि बरामद किया।
विज्ञापन


जिसके बाद व्यापारी पर दो लाख नौ हजार पांच सौ बीस रुपये जुर्माना कर छोड़ दिया गया। वाणिज्य कर सेक्टर प्रभारी अंजली चौरसिया टीम के साथ बुधवार को दरियाबाद कस्बे के पहुंची।

यहां पर बगैर पंजीकरण के संचालित मेंथा व वनस्पति कारोबारी रामनरेश  पुत्र रामनरायन के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई।

टीम ने छापेमारी के दौरान 12 पीपे में रखे मेंथा आयल, 72 पीपा रिफाइंड, 13 पीपा उत्सव डालडा, 16 बोरी मैदा, 5 बोरी चावल, 7 बंडल तिरपाल पकड़ा। सेक्टर इंचार्ज ने बताया कि रामनरेश की दुकान मंडी समिति में रजिस्टर्ड नहीं है।
विज्ञापन


यहां से करीब सवा 5 लाख का माल बरामद हुआ है। जिस पर 46 प्रतिशत जुर्माना 2 लाख 9 हजार 520 रुपये लगाया गया। इसके बाद अंजली चौरसिया ने एसी पुष्पेश सिंह को बाराबंकी से बुलाया। एसी ने पहुंचकर जुर्माना न अदा करने पर पकड़ी गई सामग्री सीज करने की चेतावनी दी। जिस पर व्यापारी ने जुर्माने की रकम अदा की।

छापेमारी से कस्बे में हडकंप मच गया। सूचना फैलते ही सभी दुकानें बंद हो गईं।  व्यापारियों की भीड़ छापेमारी स्थल पर जमा हो गई। जिससे पुलिस बल ने सभी को मौके से हटाया। कई व्यापारी मामले को रफा दफा कराने की कोशिश में जुटे रहे। लेकिन उनकी कोशिश पर अंतत: पानी फिर गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें