फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नहर से सिल्ट-मिट्टी बेचने का खुलासा, जेसीबी-ट्रैक्टर सीज

Thu, 05 Nov 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़। ब्रांच नहर पर कार्य के दौरान सिल्ट और मिट्टी का खनन का बेचने में लगी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने सीज कर दिया है। विभाग की ओर से संबंधित लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


शारदा सहायक खंड-28 से ठेकेदार के माध्यम से जौनपुर ब्रांच नहर में बैंक सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है। साथ ही पटरी पर खड़ंजा निर्माण भी कराया जा रहा है। नियमानुसार कार्य के दौरान निकली सिल्ट व मिट्टी को पटरी पर ही छोड़ना होता है।
बुधवार को पोखरा चीनी मिल से सहावर के बीच नहर में अवैध खनन की सूचना मिली। जेसीबी से सिल्ट व मिट्टी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर बाहर बेची जा रही थी। एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर वीडियो बनाई। पुलिस ने तुरंत जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

अवर अभियंता आरएन श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर राजा और पिंटू नामक दो लोग मिले। मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। अधिशासी अभियंता नवनीत कुमार ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस अवैध खनन करने वालों का पता लगाएगी।

अवैध खनन से नहरों को नुकसान नहरों में अवैध खनन कर कीमती बालू और मिट्टी बेचने का यह अवैध कारोबार कई साल से चल रहा है। इस कारण ब्रांच नहरों के बंक की ऊंचाई तक कम हो गई है। कई रजबहा और अल्पिका की पटरी भी जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें