फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 60 बीघे की अवैध अन्नपूर्णा ग्रीन सिटी ध्वस्त

विज्ञापन
निरालानगर में होटल की रसोई सील करती टीम। 
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज में करीब 60 बीघे में विकसित की जा रही अवैध अन्नपूर्णा ग्रीन सिटी पर एलडीए ने बृहस्पतिवार को बुलडोजर चलाया। इस दौरान स्थल पर किए निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया गया। उधर, निरालानगर में होटल मानसरोवर के बेसमेंट में अवैध रूप से चलाई जा रही रसोई को सील किया गया।
विज्ञापन

एलडीए के प्रवर्तन जोन-दो के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि ग्राम भौंदरी में विकसित की जा रही अन्नपूर्णा ग्रीन सिटी का एलडीए से ले-आउट स्वीकृत नहीं कराया गया था। विहित न्यायालय ने इसके ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे।
उधर, प्रवर्तन जोन-चार के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि निरालानगर में होटल मानसरोवर में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बेसमेंट का इस्तेमाल रसोई के रूप में किया जा रहा था। इस पर होटल प्रबंधन, महेश गुप्ता और लक्ष्मी देवी के खिलाफ नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें