फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डीएल के टेस्ट में गैरहाजिर हुए तो फिर मिलेगा एक मौका

Sat, 02 Mar 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है और टेस्ट देने के लिए निर्धारित तिथि पर नहीं पहुंच पाए तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको दोबारा फाॅर्म भरने व फीस जमा करने की झंझट में नहीं पड़ना हाेगा। क्योंकि उसी आवेदन पर एक और मौका दूसरी तिथि को दिया जाएगा। एआरटीओ में शुरू हुई इस व्यवस्था से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन



जिले के एआरटीओ कार्यालय को पायलट प्रोजेक्ट के तहत डिजिटल किया गया है। अब यहां डीएल से लेकर सभी प्रकार के आवेदन व भुगतान ऑनलाइन होते हैं। रोजाना औसतन करीब 90 लोग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करते हैं। आवेदन करने के बाद उनके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आता है, जिससे पता चलता है कि उन्हें किस तारीख को टेस्ट देने जाना है। इस प्रक्रिया को स्लाॅट बुकिंग कहते हैं।


बीते सालों में अगर आवेदक गाड़ी चलाने का टेस्ट देने निर्धारित तिथि पर नहीं पहुंच पाता था तो उसे अनुपस्थित या फेल तक कर दिया जाता था। जिससे आवेदक को दोबारा फाॅर्म भरकर फीस जमा करनी पड़ती थी। डीएल बनवाने वालों को पूरी प्रक्रिया फिर से निभानी पड़ती थी। दोगुना पैसा खर्च होता था। मगर अब विभाग की ओर से आवेदकों को मोहलत दी जा रही है, जिसमें अपाइंटमेंट के दिन किसी कारणवश एआरटीओ न पहुंच पाने पर आवेदक ऑनलाइन स्लाॅट लेकर मिली तिथि पर जाकर ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन






निर्धारित तिथि पर नहीं पहुंच पाने वाले आवेदकों को मौका दिया जा रहा है। दोबारा प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं होगी। गैरहाजिर होने वाले आवेदक ऑनलाइन स्लॉट लेने के बाद मिलने वाली तिथि पर नियमानुसार अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन

- अंकिता शुक्ला, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें