फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सुनवाई न होे तो राज्य महिला आयोग में भी करें शिकायत

Sat, 14 Mar 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। महिलाओं के उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय दिलाने के उद्देश्य से डीआरडीए स्थित गांधी सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान पांच शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिसमें अंजू प्रजापति ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों को किसी भी स्थिति में हल्के में न लिया जाए। कहा कि महिलाओं को सशक्त और जागरूक बनाने के लिए प्रदेश में निरंतर मिशन शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें हर प्रकार के उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान करना है। जनसुनवाई के बाद उन्होंने महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विभागवार संचालित योजनाओं की समीक्षा भी की। कहा कि महिलाएं टोल फ्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। यदि समय पर न्याय न मिले तो राज्य महिला आयोग में भी सीधे शिकायत की जा सकती है। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन प्रभारी, महिला थानाध्यक्ष, जिला समाज कल्याण अधिकारी, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें