फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में बाढ़ आई तो खामियाजा भुगतेंगे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। तराई के लोगों को सरयू की कटान से बचाने के लिए चल रही निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करने आईं विशेष सचिव अनीता वर्मा ने लापरवाही पाए जाने पर चेतावनी दी। कहा, इतनी परियोजनाओं के बाद भी यदि कोई गांव कटान की चपेट में आया तो अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी काम पूरा नहीं होने पर निरीक्षण को पहुंचीं विशेष सचिव ने अधिकारियों को जमकर फटकारा। ‘अमर उजाला’ में काम में देरी की खबर प्रकाशित होने के बाद दौरे पर पहुंचीं विशेष सचिव ने कहा, अधिकारी अपनी कार्यशैली मेें सुधार लाएं।
तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में बाढ़ से बचाव के लिए कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने विशेष सचिव सिंचाई अनीता वर्मा शनिवार को कहरानपुरवा और गोबरहा गांव पहुंचीं। यहां कार्य की प्रगति देख आगे बढ़ गई। तेलवारी के निकट चल रहे कार्य में निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर मौके पर मौजूद अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

कहा की यहां बचे काम को तीन दिन के अंदर पूरा करें अन्यथा खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहें। क्योंकि अब नदी में पानी आने का समय आ चुका है। चेतावनी देते हुए कहा कि इतनी बड़ी परियोजनाएं होने के बाद भी यदि कोई गांव बाढ़ की चपेट में आया तो किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए जो काम बचा है उन्हें जितनी जल्दी हो सके पूरा कर लिया जाए।
इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ‘अमर उजाला’ में काम में देरी की खबर प्रकाशित होने के बाद विशेष सचिव ने इसका जायजा लिया और नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के आदेश दिए। इस मौके पर मुख्य अभियंता एके सिंह, अधिशासी अभियंता शशिकांत सिंह आदि मौजूद रहे।
तहसीलदार श्रद्धा चौधरी ने अलीनगर रानीमऊ तटबांध के साथ सरयू पर बसे गोबरहा, कहारनपुरवा, तेलवारी गांवों में कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। अवर अभियंताओं से परियोजनाओं के बाबत जानकारी हासिल करने के बाद अवशेष कार्यो को दो तीन दिनों में पूर्ण करा लेने के निर्देश दिए हैं। उसके बाद तहसीलदार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों से भी बात की और जाना किस गांव में कितना पानी रहता है। किस गांव के लोग पलायन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें