फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नेपाल का पानी रुका तो आबाद हो सकेंगे सौ गांव

Wed, 24 Jul 2024 04:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हर साल बरसात के दौरान नेपाल के बैराजों से 15 से 20 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से आने जिले के सौ गांव सरयू में आने वाली वाली बाढ़ से प्रभावित होते हैं। बाढ़ से करीब 40 हजार किसानों की खेती बर्बाद हो जाती है। इससे सीधे तौर पर करीब 30 करोड़ से अधिक का नुकसान होता है। आम बजट में बाढ़ रोकने के लिए नेपाल से बातचीत कर समाधान की बात से जिले के लोगों में इस परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

प्रभावित इलाकों के लोगों का मानना है कि यदि नेपाल का पानी सरयू में छोड़ने पर रोक लगने से रामनगर व सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के करीब सौ गांवों को बाढ़ की त्रासदी से हमेशा के लिए छुटकारा मिलने से वह आबाद हो सकेंगे। साथ ही हर साल होने वाली बांध की मरम्मत, सड़क, ड्रेजिंग व पिचिंग पर खर्च होने वाले करीब 20 करोड़ की धनराशि भी बचेगी। कोडरी के दयानंद ने बताया कि रामनगर में हेतमापुर से गणेशपुर तक 50 से अधिक गांवों में बाढ़ के कारण खेती चौपट रहती है। बरसात के तीन महीने किसानों की सारी मेहनत लेकर डूब जाती है। बाढ़ की समस्या दूर हो जाने से तराई में होने वाली खेती सोना उगलेगी।
साथ ही बाढ़ पर राहत को लेकर हर साल खर्च होने वाले करोड़ों रुपये की भी बचत होगी। वर्ष 2023 में 16 व दो घर आंशिक तौर पर बाढ़ के पानी में समा जाने से करीब 20 लाख रुपये की सहायता राशि पीड़ितों को दी गई। इसी तरह 67 झोपड़ी बहने पर 5.36 लाख रुपये, 20,693 किसानों की फसल बर्बाद होने पर 7.88 करोड़ की राशि पीड़ितों में बांटी गई। इस तरह बीते एक साल में ही राशन, भोजन आदि पर कुल 10 करोड़ का खर्च हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें