बाराबंकी। तीन दिन पहले असंद्रा क्षेत्र में कादिरपुर बाजार के पास मृत मिले युवक की पहचान हो गई है। पुलिस के मुताबिक लोनीकटरा क्षेत्र के मोहम्मदपुर के एक व्यक्ति ने मृतक की पहचान अपने पुत्र के रूप में की। कादिरपुर बाजार के पास शुक्रवार को एक युवक का शव मिला था। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था। रविवार को लोनीकटरा क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी काशी प्रसाद साहू ने थाने पर पहुंचकर मृतक की पहचान पुत्र शिव कैलाश के रूप में की। थाना प्रभारी शिवकांत त्रिपाठी ने बताया कि युवक की मौत का कारण स्पष्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी।