फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मैं अपनी साइड में था...कार लहराते हुए आ टकराई

Sun, 09 Nov 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा। देवा-फतेहपुर मार्ग पर तीन नवंबर को कल्याणी नदी पुल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक इसरार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, इसरार ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी लेन में ट्रक चला रहा था, तभी सामने से आ रही अर्टिगा कार लहराते हुए अचानक ट्रक से जा भिड़ी। उसका कहना है कि उसने बचाने की कोशिश की, लेकिन हादसा टल नहीं सका।
पुलिस अब चालक के इस बयान की तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से पुष्टि करने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि अर्टिगा कार का चालक नींद में था और नियंत्रण खो बैठा था, जिसके कारण यह दर्दनाक टक्कर हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि ट्रक फतेहपुर कस्बे के निवासी नीरज नाग की है, जिसे इसरार चला रहा था। दुर्घटना के बाद वह मौके से भाग निकला था, जिसे अब बसारा गांव से हिरासत में लिया गया है। एसएचओ अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें