फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: एक्सरे कराने के लिए तीन घंटे करना पड़ा इंतजार

Wed, 20 May 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल से मरीजों की भीड़ कम नहीं हो रही है। मंगलवार को भी मरीजों की खासी भीड़ रही। वहीं एक्सरे कराने पहुंचे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे के इंतजार के बाद जाकर मरीजों का एक्सरे हो सका। वहीं ओपीडी में भीड़ की वजह से मरीजों को डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार को डॉक्टरों द्वारा बड़ी संख्या में मरीजों को एक्सरे लिखे जाने के कारण मंगलवार को एक्सरे कक्ष के बाहर जांच कराने के लिए मरीजों की कतार लगी रही। जांच कराने आए शिवम, मुमताज, सलीम और आदित्य ने बताया कि उन्हें अपनी बारी आने का इंतजार करते हुए तीन घंटे हो गए है लेकिन अभी तक एक्सरे नहीं हो सका है।
यहां पर न तो बैठने की उचित व्यवस्था है और न ही पानी की कोई सुविधा। इससे हम लोगों को इस भीषण गर्मी में खासी दिक्कतें हो रही हैं। उधर ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार के 316, पेटदर्द के 169, बदन दर्द के 297, हड्डी रोग के 378, त्वचारोग के 398 मरीज देखे गए।
विज्ञापन

डॉक्टर को दिखाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैदर, हंसराज, रमापति ने बताया कि सुबह 10 बजे हम लोग अस्पताल आ गए थे दो घंटे के इंतजार के बाद जाकर डॉक्टर ने देखा। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते मरीजों की भीड़ बढ़ी है सभी को इलाज मिले इसका पूरा प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें