फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मोबाइल से दे दिया तलाक, पांच पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पहले प्रताड़ित कर पत्नी को ससुराल सेेे भगा दिया गया। उसके बाद पति ने मोबाइल फोन के जरिए तलाक दे दिया। बृहस्पतिवार को असंद्रा थाने में ऐसे ही आरोप के तहत पति समेत पांच लोगों को पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

असंद्रा थाना क्षेत्र के गढ़ी जलालपुर निवासी तैय्यबा प्रवीन ने पुलिस को बताया कि, उसका मायका सुसवाई गांव का है। पांच साल पहले उसकी शादी मारूफ से हुई थी। शादी के बाद ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। बुलेट बाइक व एक लाख रुपये की मांग के लिए ससुरालियों ने उसे दो साल पहले घर से भगा दिया था।
तब से वह मायके में रह रही थी। उसका तीन साल का एक पुत्र भी है। डेढ़ महीने पहले पति मारूफ ने उसे मोबाइल फोन पर बात करते हुए तलाक दे दिया। असंद्रा के प्रभारी निरीक्षक नितीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया के पति मारूफ, देवर मरगूब, ननद शबीना समेत पांच पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें