बाराबंकी। शहर के पल्हरी टैम्पो स्टैंड निवासी गिहार समाज की नेता पूनम गिहार ने छह लोगों पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार देर शाम पूनम ने बताया कि मोहल्ला लखपेड़ाबाग में उनका टॉइल्स का शोरूम है। 24 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पड़ोस के मैरिज हॉल आई थीं।
गाड़ी शोरूम के सामने खड़ी की थी। इसी दौरान सिद्धार्थ और देवेश ने कार पर थूक दिया। पुत्र ध्रुव विरोध किया तो दोनों ने अपने साथियों राम कुमार उर्फ रमजली, राकेश, लवकुश और शुभम के साथ लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पति राना गिहार और पुत्र पर कई वार किए, जिससे वे लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद