बाराबंकी। थाना क्षेत्र मसौली स्थित रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज भवन के पीछे बुधवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव पड़े होने की सूचना पर उपनिरीक्षक राजकुमार, हेड कांस्टेबल शिवमूर्ति सक्सेना पहुंचे। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की तो पता लगा एक व्यक्ति मोर का शिकार कर रहा था।
स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो शिकारी जाल छोड़कर साइकिल से भाग गया जिसे देखने पर पहचान सकते हैं। पुलिस ने मोर के शव को कब्जे में लेते हुए वन विभाग एवं पशु चिकित्सक को सूचना दी।
पशु चिकित्सा अधिकारी मसौली डॉ. सईद अहमद ने बताया कि रात हो गई है इस कारण पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जायेगा। प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र प्रताप रावत ने बताया है कि राष्ट्रीय पक्षी के शिकार की सूचना मिली है जिसकी जांच की जा रही तथा मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।