फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: प्लास्टिक फैक्टरी में लगी भीषण आग, एक फायरकर्मी झुलसा

Thu, 24 Jul 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुर्सी (बाराबंकी)। कुर्सी औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार दोपहर प्लास्टिक का सामान बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। करीब 15 हजार वर्गफीट क्षेत्रफल में बनी फैक्टरी में आग इतनी तेजी से फैली कि 16 दमकलों के साथ ही लखनऊ से मंगाए गए आर्टिकुलेटिंग वॉटर टाॅवर की मदद से स्थिति को काबू में लाने में आठ घंटे लग गए। आग की चपेट में आकर फैक्टरी का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा जलकर राख हो गया। इस दौरान एक फायरकर्मी भी झुलस गया।
फैक्टरी से उठती आग की लपटों को देखकर मौजूद श्रमिकों में अफरा-तफरी रही। राहत की बात यह रही कि आग लगने के दौरान फैक्टरी में मौजूद सभी लोगों के सुरक्षित बाहर निकल आने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। इस दौरान एक फायरकर्मी अनूप सिंह भी झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह फैक्टरी लखनऊ निवासी उद्यमी सिद्धार्थ जैन की थी। इस फैक्टरी में एसपीएल ब्रांड के प्लास्टिक उत्पाद, बाल्टी, मग, कुर्सी समेत तमाम प्रकार के उत्पाद बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार फैक्टरी में रोज की तरह सुबह काम शुरू हुआ था। दोपहर करीब 12 बजे फैक्टरी के अगले हिस्से में एक श्रमिक वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग की कुछ चिंगारी उछलकर पास रखे प्लास्टिक दानों के ढेर में जा गिरी। इससे भड़की आग ने पूरी फैक्टरी को अपने घेरे में ले लिया। फैक्टरी में मौजूद श्रमिकों व अन्य लोग बाहर भाग कर खुद को बचाया। देर रात तक दमकल की गाड़ियां आग को पूरी तरह बुझाने में जुटी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें