फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ के घर से आभूषण व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। थाने से कुछ ही दूर स्थित एक सराफ के घर में गुरुवार रात चोरी हो गई। अलमारी तोड़कर चोर कीमती आभूषण व नकदी समेट ले गए। शुक्रवार घटना की जानकारी होने पर कारोबारी ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

यह घटना कोठी थाने से करीब दो सौ मीटर दूर सराफा कारोबारी सुशील सोनी के घर में हुई। सुशील के मुताबिक गुरुवार रात छत से जीने के रास्ते घर में दाखिल हुए चोर अलमारी तोड़कर सोने का हार, सात जोड़ी झाला, एक मंगल सूत्र, तीन सोने की चैन व अंगूठी तथा पांच किलोग्राम चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये समेट ले गए। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर सुशील ने कोठी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। थानाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
कुर्सी में दुकान से सामान चोरी
कुर्सी क्षेत्र के पोखन्नी चौराहे पर स्थित खरिहानी निवासी जाबिर की किराने की दुकान में गुरुवार रात चोरी हो गई। जाबिर के मुताबिक नकब लगाकर चोर पांच हजार रुपये का सामान समेट ले गए। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस को बताया। चौकी प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि घटना की जांच कर कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें