फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस टैक्स हुआ तीन गुना

Thu, 15 Oct 2015 11:12 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका 13 लाख रुपये के टैक्स राजस्व को बढ़ाकर 45 लाख रुपये कर दिया है। शहर वासियों को अब प्रति कमरे के हिसाब से हाउस टैक्स देना पड़ेगा।
विज्ञापन


शहर के सीमा विस्तार का प्रस्ताव पास होने के बाद अब नगर पालिका परिषद ने अपना राजस्व बढ़ाना भी शुरू कर दिया है। इसके लिए शहर वासियों के हाउस टैक्स में बढ़ोत्तरी की गई है।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक नगर पालिका अभी तक सालाना 13 लाख रुपये हाउस टैक्स के रूप में वसूलती थी। इस लक्ष्य को बढ़ाकर 45 लाख रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जहां नगर पालिका में शामिल शहर के नए क्षेत्र में रहने वाले लोगों को हाउस टैक्स देना होगा वहीं पुराने क्षेत्र के लोगों को मकान में कमरे के हिसाब से गृहकर देना पड़ेगा। इसके चलते हजारों लोगों को अब दो से तीन गुना ज्यादा गृहकर अदा करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें