बलरामपुर के गुलरिहा हिसामपुर में लगी आग।
महाराजगंज तराई (बलरामपुर)। अज्ञात कारणों से मंगलवार की रात एक घर में आग लग गई। जिससे गृहस्थी का सामान जल गया। विकासखंड तुलसीपुर के अंतर्गत ग्राम गुलरिहा हिसामपुर निवासी कमल वर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात 10 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे घर में रखे कपड़ा, अनाज व बर्तन जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। क्षेत्रीय लेखपाल श्यामसुंदर ने बताया कि क्षति का आकलन करके रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।