फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिना पंजीकरण चल रहा अवैध अस्पताल सीज

Thu, 17 Aug 2023 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ (बाराबंकी)। नगर पंचायत हैदरगढ़ के मोहल्ला पूरे मित्तई में बाराबंकी मार्ग पर बिना पंजीकरण के चल रहे एक निजी अस्पतालों को सीज करने की कार्रवाई की गई। बुधवार को एसडीएम की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जब जांच पड़ताल की तो व्यापक स्तर पर अनियमितता मिली। अस्पताल का संचालन भी बिना पंजीकरण के हो रहा था। ऐसे में वहां भर्ती एक महिला मरीज को सीएचसी शिफ्ट कराकर अस्पताल पर प्रशासन ने अपना ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

इस मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ ओपी कुरील ने अस्पताल के संचालक कपिलदेव व थाना जैदपुर के गांव लखपुरवा के रामकिंकर के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कोतवाली पुलिस में तहरीर दी है। जांच के दौरान अस्पताल में प्रतिबंधित दवाओं के साथ मेडिकल स्टोर का संचालन भी मिला। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सुमित आर महाजन स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बाराबंकी मार्ग पर सरकारी देशी शराब ठेके के बगल में संचालित केडी हाॅस्पिटल पर कार्रवाई के लिए पहुंचे। यहां उन्हें चार दिन पहले प्रसव के बाद बीमार होने पर इलाज के लिए भर्ती अमेठी के कोटवा की आरती पत्नी रमेश मिली। स्टाफ के बतौर मरीज की देखभाल के लिए मौजूद दो महिलाएं भी मांगने पर अपना कोई शैक्षिक प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर पाई।
अस्पताल में अवैध तरह से संचालित दवा स्टोर में भी कई तरह की प्रतिबंधित दवाएं मिली। अस्पताल संचालक की तरफ से पंजीकरण संबंधी कोई अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर अस्पताल में भर्ती महिला को एंबुलेंस से सीएचसी पर शिफ्ट कराने के बाद अस्पताल को ताला डालकर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें