फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अस्पताल व तहसील में भरा बारिश का पानी

Thu, 04 Jul 2024 05:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंंकी के मोहम्मदपुर खाला कस्बा के मार्केट में हुआ जलभराव।  स्रोत- कस्बावासी
विज्ञापन
बाराबंकी। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी जलनिकासी को लेकर किए जा रहे इंतजाम पहली ही बरसात में धराशायी होते नजर आए। नेशनल हाईवे से लेकर तमाम संपर्क मार्ग और पुलिया रेन कट से प्रभावित हुए। तहसील, अस्पताल व बस स्टैंड परिसर में पानी भर जाने के कारण आमजन को आवागमन में काफी दुश्वारी हुई।
विज्ञापन


शहर में मंगलवार रात से धीमी गति से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे नई आबादी वाले इलाकों में पक्की सड़कें न बनी होने के कारण रास्ते दलदल बन गए हैं। विकास भवन मार्ग पर चल रहे नाला निर्माण के लिए बार-बार पंप लगाकर पानी की निकासी करानी पड़ रही है।

देवा रोड पर पुलिस लाइन चौराहे के पास टोरेंटो द्वारा पूर्व में खोदे गए गड्ढे की मिट्टी बैठ जाने से लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। फतेहपुर सीएचसी परिसर में पानी भरने से मरीजों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। तहसील चौराहा, नालापार दक्षिणी समेत कई वार्डॊं में रास्ते व घर पानी से घिर गए हैं।
विज्ञापन


रामनगर की तेलवारी, अमोली कीरतपुर गांव में गन्ने के खेत पानी से भर गए हैं। कस्बे के मोहल्ला धमेड़ी में बारिश के पानी से नाले व तालाब भर गए हैं। दरियाबाद में नालों की सफाई न होने से कचरा सड़क पर आ गया है। बरवारी, मिर्दहान उत्तरी व छिपी आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया है। सूरतगंज के मोहम्मदपुर खाला, चंदूरा, रायपुर, सूरतगंज में जलभराव हो गया है। दुकानों में पानी भरने से लाखों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें