फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पत्नी से विवाद के बाद होमगार्ड फंदे पर लटका, मौत

Sun, 30 Jul 2023 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक होमगार्ड कमरे में गमछे का फंदा बनाकर फंदे पर लटक गया। परिजनों को भनक लगी तो आननफानन उतारकर इलाज के लिए लखनऊ ले गए, जहां उसकीक मौत हो गई। चर्चा है कि उसका पत्नी से विवाद हुआ था और पत्नी मायके चली गई थी।
विज्ञापन



छबील चौकी गांव का श्याम करन (35) होमगार्ड था और इस समय जिले के सतरिख थाने में वह ड्यूटी कर रहा था। शुक्रवार की शाम श्यामकरन ने गांव स्थित मकान में गमछे का फंदा बनाया और पंखे में लटक गया। घर में मौजूद बच्चों ने उसे ऐसा करते देख शोर मचाया तो पड़ोसियों उसे तत्काल नीचे उतारा। आननफानन परिजन उसे लखनऊ लेकर गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। एसएचओ अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि होमगार्ड को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। मौत होने की जानकारी पुलिस को परिजनों ने नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें