फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा और जुगाड़ पिचकारी की धूम 

Mon, 26 Feb 2018 11:01 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
होली की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

होली के रंग में लोग अभी से सराबोर होने लगे। पिचकारियों व कई रंगों के गुलाल से बाजार पटा पड़ा है। सेंटेड गुलाल व रंगों की कई वैरायटी लोगों को खासा आकर्षित कर रही है। नई तरीके की कार्टून पिचकारी, वाटर बैलून, होली स्मोक स्टिक और पटाखा पिचकारी बच्चों की पसंद बनी हुई है। 

विज्ञापन



इस बार होली पर पटाखा पिचकारी लोगों को खास आकर्षित कर रही है। इसे पटाखे की तरह जलाने पर स्मोक के रूप में रंग उड़ेगा और पटाखे की तरह फटेगा। इसके बाद क्रेकल्स निकलेंगे जिससे आसपास का वातावरण रंगों से सराबोर हो जाएगा। पारस, मुर्गा आदि के नाम से कई तरह के रंग वाले पटाखे मार्केट में मौजूद हैं। स्पंज जैसे कॉटन बॉल रंग में डुबोने के बाद किसी के ऊपर फेंका जा सकता है।

इसके अलावा बाजार में छोटा भीम, डोरेमोन, मिक्की माउस, छुटकी के रूप वाली पिचकारी भी बच्चों को अपनी ओर खींच रही हैै। रंगों की कई वैरायटी लोगों को लुभा रही है। हर्बल व सेंटेड गुलाल ज्यादा पसंद किया जा रहा है। रंगों के थोक विक्रेता संजय निगम बताते हैं कि रंग में मिलावट के कारण ज्यादातर लोग गुलाल पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें