फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसमांदा मुस्लिम समाज के लिए हिंदू नेतृत्व बेहतर: वसीम

Sat, 24 Jan 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने कहा है कि पसमांदा मुस्लिम समाज के लिए हिंदू नेतृत्व, एमआईएम से बेहतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि नकली सेकुलर पार्टियों और एमआईएम ने पसमांदा समाज को कहीं का नहीं छोड़ा। सट्टी बाजार स्थित कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए राईन ने कहा कि इन पार्टियों ने पसमांदा समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया और नफरत फैलाई, जिसके कारण आज समाज का नेतृत्व करने वाला कोई नहीं बचा है।
विज्ञापन

वसीम राईन ने कहा कि पसमांदा समाज को सत्ता, सदन और संगठन, तीनों ही स्तरों पर वंचित रखा गया है। नेहरू सरकार द्वारा आर्टिकल 341 के तहत धार्मिक प्रतिबंध लगाकर पसमांदा समाज को दलितों से भी बदतर स्थिति में धकेल दिया गया। उन्होंने एमआईएम पर भी आरोप लगाया कि उसके नेताओं ने पसमांदा मुसलमानों को मूर्ख बनाया, वोट लेकर सरकारें बनवाईं, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ दरकिनार किया गया।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पसमांदा समाज के हित में किए जा रहे कार्यों को सराहा। कहा कि मोदी ने कल्याणकारी योजनाओं के जरिए जीवन स्तर सुधारने का काम किया है। पक्के आवास, निशुल्क राशन, बिजली कनेक्शन जैसी सुविधाएं मोदी सरकार में ही मिली हैं। इस अवसर पर महमूद चौधरी, अशफाक राईन, जावेद राईन, रिजवान राईन, शानू चौधरी, वाजिद शाह, रियाज राईन, शफीक राईन, मुन्ना राईन, सलमान राईन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें