फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: यात्रा के दौरान हाईवे जाम, पुलिसकर्मियों से हाथापाई

Sun, 28 Jan 2024 03:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जनसत्ता राष्ट्रवादी एकता पार्टी द्वारा सफेदाबाद में तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान लखनऊ-अयाेध्या हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने बिना अनुमति यात्रा निकालने पर आपत्ति की तो बहस होने लगी। नारेबाजी के दौरान पुलिसकर्मियों से हाथपाई हुई। करीब आधा घंटे तक हाईवे पर यातायात ठप रहा। एंबुलेंस व बसें फंसी रहीं। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पार्टी के अध्यक्ष समेत 13 पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व 35 अज्ञात समेत 49 के खिलाफ हाईवे जाम करने व पुलिसकर्मियों की हत्या की कोशिश करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



जनसत्ता राष्ट्रवादी एकता पार्टी द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पदाधिकारी व कार्यकर्ता समेत करीब 50 लोग निकले थे। पुलिस केे अनुसार कई वाहनों के साथ हूटर बजाते हुए तेज आवाज में डीजे बजाते हुए हाईवे जाम कर दिया गया था। इस दौरान मोहम्मदपुर चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार सिंह पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और हाईवे जाम करने से रोका तो यात्रा की अगुवाई कर रहे गढ़ी गांव के धीरेंद्र कुमार सिंह उग्र होकर अपने साथियों के साथ पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने लगे। सिपाही राजीव तिवारी का गला दबाते हुए जमीन पर गिरा दिया। इससे हाईवे पर भगदड़ मच गई। दहशत के कारण दुकानें बंद हो गईं।


आरोप है कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हाईवे पर डायवर्जन के साथ राममंदिर को लेकर टिप्पणी की। इस बीच कोतवाल समेत भारी पुलिस बल पहुंचा। सूचना पाकर एएसपी उत्तरी सीएन सिन्हा पहुंचे तो आक्राेशित भीड़ नारे लगाने लगी। काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया गया। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर जनसत्ता राष्ट्रवादी एकता पार्टी के धीरेंद्र कुमार सिंह, गढ़ी गांव के धनराज सिंह, शुभम सिंह, योगेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, आकाश निगम, शिवेंद्र, दुर्गेश रावत, विमला रावत, सीमा रावत, रुस्तमपुरवा निवासी पिंटू यादव, केवाड़ी निवासी रामनरेश, सियाराम रावत, बाबापुरवा निवासी रोशनी व 35 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, धीरेंद्र कुमार सिंह ने इसे फर्जी मुकदमा बताया है।
विज्ञापन






धारा 144 लागू होने के बाद भी बिना अनुमति भीड़ लेकर हाईवे जाम करने का प्रयास किया गया, जिसमें एंबुलेंस व बसें फंसी रहीं। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी हुई। पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया, जिसका केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- सीएन सिन्हा, एएसपी उत्तरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें