फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दो सुपर जोन, तीन जोन व सात सेक्टर में बंटा हाईवे

Tue, 09 Jan 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कवायदें की जा रही हैं। इसी को लेकर लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ लगातार निगरानी शुरू कर दी गई है। जिले से गुजरे करीब 50 किमी लंबे हाईवे को दो सुपर जोन, तीन जोन व सात सेक्टर में बांट दिया गया है। तीन नए पुलिस चेक पोस्ट बना दिए गए हैं। हाईवे पर पड़ने वाले होटल-ढाबों व पेट्रोल पंपों पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड का निर्धारण करने की पहल हुई है।
विज्ञापन


22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को लेकर लखनऊ-अयोध्या हाईवे को लखनऊ सीमा पर पड़ने वाली मोहम्मदपुर पुलिस चौकी से रामसनेहीघाट क्षेत्र के ताला गांव तक दो सुपर जोन में बांटा गया है। 21 जनवरी से ही दो सुपर जोन की जिम्मेदारी एक-एक सीओ संभालेंगे। जबकि करीब 16-16 किमी तीन जोन में तीन इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। बाकी सात-सात किमी के सेक्टर में एक-एक सब इंस्पेक्टर या थानाध्यक्ष तैनात होंगे। बाकी पूरे हाईवे पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी निगरानी करेंगे। इसके अलावा चौपुला, सफदरगंज व रामसनेहीघाट में नारायण ढाबे के पास नई पुलिस चेक पोस्ट की स्थापना की गई है। मोहम्मदपुर व अहमदपुर पुलिस चौकी को अलर्ट कर दिया गया है।






हाईवे किनारे सभी ढाबे-होटल के कर्मचारियों के साथ पुलिस की बैठकें हो चुकी हैं। कहा गया है कि ढाबों व पेट्रोल पंपों के कर्मचारी हाईवे से गुजरने वाले विशिष्ट अतिथिओं व श्रद्धालुओं से विनम्रता से बात करेंगे। कर्मचारियों के ड्रेस कोड की पहल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें