फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे जामकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

Fri, 28 Aug 2015 12:03 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सागर कॉलेज के छात्र पंकज वर्मा निवासी मनकापुर, गोंडा की दो अक्टूबर 2014 को कॉलेज के सामने हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। छात्र का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उसके परिवारीजन व साथी काफी दिनों से तहसील के चक्कर काट रहे थे लेकिन वह बन नहीं सका।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर गुरुवार दोपहर कॉलेज के छात्रों ने हाइवे जामकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। करीब एक आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान हाइवे पर वाहनों की लाइन लग गई। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल, मसौली पुलिस व कालेज प्रशासन ने मृत्यु प्रमाण पत्र जल्द बनवाने का आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराया। इसके बाद छात्र सड़क से हटे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें