बाराबंकी। बोर्ड परीक्षा को लेकर कई बच्चे तनाव में हैं। उनकी इस टेंशन को दूर करने के लिए पिछले वर्ष की हाईस्कूल की टॉपर अनुष्का पटेल परीक्षार्थियों के सवालों का जवाब देंगी। इसके लिए शनिवार को अमर उजाला कार्यालय में अनुष्का पटेल मौजूद रहेंगी।
संस्थान के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत वह फोन के माध्यम से परीक्षार्थियों से बात करेंगी। इस दौरान बताएंगी कि कैसे तनावमुक्त होकर विषयवार परीक्षा की तैयारी करें। उत्तर पुस्तिका में लिखावट कैसे हो। इसके लिए दोपहर दो से तीन बजे तक परीक्षार्थी फोन कर सकते हैं। प्रश्न पूछने वाले के नाम व सवालों के जवाब को अगले प्रकाशन में स्थान दिया जाएगा। परीक्षार्थी इन नंबरों पर करें 9368724177, 9453476999 संपर्क कर सकते हैं।