चीन से आ रहे रसायनिक अंडों को लेकर शासन ने जिले को हाईअलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही एफएसडीए को ऐसे अंडों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। शासन से मिले आदेश के अनुपालन की प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी है और सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मुख्यालय पर तलब कर छापेमारी को लेकर रणनीति बनाई जाने लगी है।
चीन से आ रहे रसायनिक अंडों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने को लेकर शासन भी गंभीर हो गया। इसके लिए एफएसडीए को हाईअलर्ट कर दिया गया है। शासन स्तर से इसके निर्देश भी विभाग को प्राप्त हो गए हैं। शासन से मिले आदेश के बाद विभाग ने इस पर रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि चीन से आ रहे रसायनिक अंडों को लेकर शासन ने हाईअलर्ट जारी किया है।
इनकी बिक्री पर रोक लगाए जाने के आदेश भी शासन से मिले हैं। इसका अनुपालन शुरू कर दिया गया है। सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मुख्यालय पर तलब किया गया है। इसके बाद एक टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम जिले भर में अभियान चलाकर छापेमारी करेगी और अंडों का नमूना भरकर जांच के लिए भेजेगी। इसके साथ ही चीन के रासायनिक अंडों की बिक्री करते यदि कोई पाया भी जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।