फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हर्बल होली रे रसिया...

Sat, 28 Feb 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पूरे देश में होली पर्व की धूम है। बाराबंकी में इस होली पर रंगों का त्योहार कुछ खास होगा। यहां केमिकल वाले गुलाल की जगह हर्बल गुलाल से होली खेली जाएगी। यह हर्बल गुलाल किसी बड़ी कंपनी ने नहीं बनाया है। बल्कि इसे स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तैयार कर रही हैं। इससे न सिर्फ लोगों को केमिकल के नुकसान से बचाया जा सकेगा, बल्कि महिलाओं की आमदनी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

होली पर केमिकल युक्त रंगों से होने वाले नुकसान से बचने के लिए यह अनूठी पहल की गई है। हैदरगढ़ क्षेत्र के सराय रावत गांव की महिलाएं हर्बल गुलाल बना रही हैं। यह गुलाल पूरी तरह से प्राकृतिक चीजों से बनाया जा रहा है।

इन चीजों से बनाया गुलाल

इसमें हल्दी, अरारोट, टेलकम पाउडर, टेसू के फूल, गुलाब की पंखुड़ियां और गुलाब जल का इस्तेमाल हो रहा है। इससे त्वचा को कोई नुकसान नहीं होगा। साथ ही, महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है। समूह की दस महिलाएं इस काम में जुटी हैं। वे टेसू के फूलों को इकट्ठा करके उन्हें सुखाती हैं। फिर सूखे फूलों को पानी में भिगोकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दिया जाता है। इसके बाद फूलों को पीसकर पाउडर बनाया जाता है। इस पाउडर में कॉर्न स्टार्च मिलाकर उसे सुखाया जाता है। पीला रंग बनाने के लिए हल्दी और गुलाबी रंग के लिए गुलाब का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह तैयार हर्बल गुलाल पूरी तरह से सुरक्षित और प्राकृतिक होता है।
विज्ञापन


आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

इस पहल से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। वे आत्मनिर्भर बनेंगी और अपने परिवार की बेहतर देखभाल कर पाएंगी। गांव में बैठक कर महिलाओं को टेसू के फूल इकट्ठा करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद से वे लगातार हर्बल गुलाल बना रही हैं। इस समूह में और भी महिलाएं हैं, लेकिन फिलहाल 11 महिलाएं इस काम में लगी हैं। इन प्राकृतिक रंगों को घर-घर व स्टॉल लगाकर बेचा जाएगा।

पिछले 25 दिनों से तैयार हो रहा गुलाल
समूह में कुल 11 महिलाएं शामिल हैं। संगीता और सरिता ने बीते वर्ष 2025 हर्बल रंग बनाने प्रशिक्षण लिया था और रंग बनाकर बेचा भी था। एक हजार रुपये की लागत लगाकर डेढ़ हजार रुपये का हर्बल रंग बिका था। इस वर्ष की होली की तैयारी पहले से ही शुरू कर दी गई है। गांव के लोग भी इन प्राकृतिक रंगों को खरीद रहे हैं। बड़ा पैकेट सौ रुपये का है, जबकि छोटा पैकेट 60 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें